लोकसभा में बजट सत्र में एक लंबे इंतजार के बाद बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में अपनी बातें रखी. उन्होंने भारत-US ट्रेड डील का मुद्दा उठाया और कहा कि ट्रंप को हमसे बराबरी पर बात करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत पर अमरीकी टैरिफ एवरेज 3 परसेंट थे, अब यह 18 परसेंट हैं। उन्होंने कहा किवहीं US पर टैरिफ 16 परसेंट से घटकर लगभग ज़ीरो हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि तेल कहां से खरीदना है, यह प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि US तय कर रहा है। अमेरिका का आयात 46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 146 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान भाषण दिया। राहुल ने एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर है। इसके जरिए भाजपा का फाइनेंसियल स्ट्रक्चर टूटेगा।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को तुरंत टोका। उन्होंने कहा- आपने जो भी कहा है उसे साबित करिए, नहीं तो आपकी बात सदन के रिकॉर्ड पर नहीं जानी चाहिए।इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया- अभी देता हूं। तुरंत सारे सबूत देता हूं। हालांकि, स्पीकर ने राहुल को टोक दिया। उन्होंने कहा- मैंने तो सबूत मांगा ही नहीं है। आप बोलते रहिए। बाद में साबित कर दीजिएगा।राहुल ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे और बजट को लेकर भी सरकार की आलोचना की। राहुल ने कहा- आपने (केंद्र सरकार) भारत को बेच दिया है। आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। क्या आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती?
Also read:सपा नेता शिवपाल यादव ने कविता वाले अंदाज में योगी सरकार पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार, हमारे किसान गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, “आपने हजारों एकड़ अमेरिकी खेतों के लिए दरवाजा खोल दिया,” और कहा कि यह शर्म की बात है। मक्का, सोयाबीन जैसे फसलों की खेती करने वाले किसान इससे बड़े स्तर पर प्रभावित होंगे.
उन्होंने कहा कि आज अमेरिका ने बांग्लादेश पर टेक्सटाइल के क्षेत्र में शून्य टैरिफ लगाया है, वहीं भारत में भारी भरकम टैरिफ लगा दिया है. इससे भारत का टेक्सटाइल उद्योग पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा. वहीं राहुल गांधी के भाषण के दौरान एपस्टीन फाइलें और अनिल अम्बानी, अडानी आदि का नाम लेने पर जमकर हंगामा हुआ।
INPUT-ANANYA MISHRA











































