बिग बॉस शो के अंदर ही फेम राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चाएं होने लगी थीं। अब तो राहुल की मां ने ही कुछ ऐसी बात कही है, जिसकी वजह से इन बातों पर अटकलें तेज होती जा रही है। दरअसल, अब राहुल की मां ने भी इस बात पर मोहर लगा दी है कि, दोनों की शादी जल्द हो सकती है।
राहुल की मां ने कहा ये
जानकारी के मुताबिक, राहुल की मां ने कहा है कि वे जल्द ही शादी की तैयारियों में व्यस्त होने वाली हैं। दिशा के साथ शादी के लिए राहुल की मां ने उन्हें मंजूरी दे दी है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राहुल के घर आने के बाद दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में समझा जा रहा है कि राहुल को दिशा की मंजूरी भी मिल गई है। हालांकि, दिशा ने खुलकर इस बारे में जानकारी नहीं दी है।
बता दें कि ‘बता दें, राहुल वैद्य ने 11 नवंबर को दिशा परमार के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने अपनी व्हाइट टीशर्ट पर लिपस्टिक से एक तरफ ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखकर दिशा को जन्मदिन की बधाई दी थी। हालांकि, दिशा ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट किया है या नहीं इसका पता अभी नहीं चल सका है।
हो सकती है रीएंट्री
इसके साथ ही राहुल वैद्य के फैंस के लिए यह खबर बड़ी खुशखबरी है। बिग बॉस खबरी के मुताबिक राहुल वैद्य शो में दोबारा आ सकते हैं। सूत्र की मानें तो राहुल इस बिग बॉस 14 से निकलने के बाद गोरेगांव में एक होटल में हैं। यहां वे बिग बॉस निर्माताओं की निगरानी में हैं। तो ऐसे में वे बिग बॉस में लौट भी सकते हैं। फिलहाल इस खबर पर किसी तरह की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )














































