Rampur By polls result: आजम खान के गढ़ में पलट गई बाजी, बीजेपी की बड़ी जीत!, आधिकारिक घोषणा बाकी

लोकसभा उपचुनाव (Rampur Loksabha by polls result 2022) में आजम खान के गढ़ रामपुर में बाजी पूरी तरह पलट गई है. यहां भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई है. बीजेपी के घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) 37 हजार वोटों से जीत गए हैं. वहीं समाजवाजी पार्टी के आसिम राजा (Asim Raza) को हार मिली है. जबकि बसपा ने यहां से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. घनश्याम लोधी को मुस्लिम समुदाय की तरफ से भी भारी मत मिले हैं. इसको लेकर बेटे अजय लोधी ने कहा कि इस बार मुस्लिम समुदाय ने बीजेपी को वोट देकर भाईचारे की नई मिसाल पेश की है.

बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी की जीत की खबर आने के बाद बेटे अजय कुमार लोधी ने जनता को धन्यवाद किया है. उनका कहना है कि रामपुर की जनता ने उनके पिता पर भरोसा जताया कि जनसेवा का मौका दिया. आने वाले 2 सालों के लिए उनके पिता को सांसद पद मिलेगा, इसको लेकर वे बेहद खुश हैं. रामपुर में वह सभी काम होंगे जो हमारे बस में होंगे और हमारे ध्यान में लाए जाएंगे.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों ही सीटों पर सपा का कब्ज़ा रहा था. आजमगढ़ से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो रामपुर से आजम खान की जीत हुई थी. लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक बनने के बाद दोनों ही नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी वजह से उपचुनाव हुआ. चुनाव प्रचार के दौरान जहां एक ओर अखिलेश यादव नजर नहीं आए वहीं बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही सीटों पर प्रचार करने पहुंचे और बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे.

Also Read: Azamgarh Lok Sabha Bypoll Result: आजमगढ़ में पुलिस से भिड़े धर्मेंद्र यादव, लगाया धांधली का आरोप

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )