Thursday, October 22, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • All State
    • Bihar/Jharkhand
    • CG News
    • Haryana
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uk news
    • UP News
    • West Bengal
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Crime कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर...
  • Crime
  • Government
  • Police & Forces
  • All State
  • UP News

कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी

By
Breaking Tube
-
01/06/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    फर्रुखाबाद : पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सोमवार को जिले भर के पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे पंचायत सहायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं के संचालन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेखों के रखरखाव और ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराने में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें मात्र छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है।

    पंचायत सहायकों ने कहा कि सरकार की अधिकांश योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी अहम जिम्मेदारी रहती है, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर अब तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश भर के पंचायत सहायक राजधानी लखनऊ में बड़ा धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

    Also Read : सिकंदराराऊ में सपा की साइकिल यात्रा रोकी, प्रशासन से तीखी नोकझोंक

    ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने मांग की कि उनका वर्तमान छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए अथवा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कुशल मजदूरी के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू करने की भी मांग की गई।

    महिला पंचायत सहायकों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए संगठन ने कहा कि विवाह के बाद कार्यस्थल से जुड़ी कठिनाइयों को देखते हुए उनके लिए स्थानांतरण एवं समायोजन नीति बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर होने वाली भर्तियों में अनुभवी पंचायत सहायकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी उठाई गई।

    ज्ञापन में सभी पंचायत सहायकों और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा एवं निशुल्क उपचार का लाभ देने की मांग भी प्रमुखता से शामिल रही।

    जिला अध्यक्ष दीपक गंगवार ने कहा कि पंचायत सहायक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को पंचायत सहायकों के हित में जल्द फैसला लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

    प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष हिमानी, जिला महामंत्री अभिषेक कुमार सहित जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए सैकड़ों पंचायत सहायक मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Administrative Appeal
    • breaking news
    • Chief Minister
    • Collectorate
    • Demand Letter
    • Demonstration
    • local news
    • Lucknow Agitation
    • Memorandum Submitted
    • protest warning
    • public grievance
    • UTTAR PRADESH NEWS
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleगोंडा : किराएदार महिला से 25 लाख लेकर मकान पर कब्जा, सामान लूटा; आईजी देवीपाटन ने दिलाया न्याय का भरोसा
      Next articleपांचाल घाट स्वर्गधाम मार्ग का होगा कायाकल्प, 50 लाख की लागत से बनेगी अत्याधुनिक सीसी रोड
      Breaking Tube
      Breaking Tube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      मिशन-2027 को साधने के लिए बीजेपी की लखनऊ में होगी बड़ी बैठक, अमित शाह देंगे चुनावी तेवर

      यूपी विधानसभा चुनाव: अधिकारियों के तबादलों पर अगले दो महीने के लिए रोक

      भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’

      Search

      संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला...

      Editor
      मुंबई अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाए जाने की घटना को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के एक्स पोस्ट पर सियासी घमासान मच गया है....

      के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

      किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी...

      उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं...

      भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना? किरेन रिजिजू...

      Recent Posts

      • किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती है पैसों की तंगी
      • 14 साल भाई का साथ निभाने वाले लक्ष्मण को मृत्युदंड क्यों देना पड़ा? जानिए रामायण की कथा
      • एमपी के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-देवास समेत कई शहरों में बदलेगा मौसम
      • नवरात्रि में टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड बिक्री, एक दिन में 10 हजार लोगों ने खरीदी कार
      • पंजाब में लाखों कर्मचारी हड़ताल पर, सरकारी दफ्तरों में काम ठप; 33 हजार फाइलें अटकीं
      • इंडिया केम-2026 में शामिल होंगे CM मोहन यादव, मुंबई में जेपी नड्डा भी होंगे मौजूद
      • झारखंड में सरकारी अनाज की हेराफेरी का खुलासा, बिना जीपीएस वाले खाद्यान्न वाहन जब्त और अफसरों को शोकाज
      • मिशन-2027 को साधने के लिए बीजेपी की लखनऊ में होगी बड़ी बैठक, अमित शाह देंगे चुनावी तेवर

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु...

      14 साल भाई का साथ निभाने वाले लक्ष्मण को मृत्युदंड क्यों...

      एमपी के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इंदौर-देवास समेत कई...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19821
      • Politics6187
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3180
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved