अक्सर अलग-अलग विवादों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली विवादित कार्यकर्ता रेहाना फातिमा (Rehana Fathima) के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। फातिमा ने अपने नाबालिग बच्चों से अपने अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग करवाई और फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
रेहाना फातिमा ने साल 2018 में सबरीमाला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में प्रवेश करने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता एवी अरुण प्रकाश की ओर से मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर पतनमतिट्ठा जिले की तिरुवाला पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
Also read: UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 एडिशनल SP का हुआ तबादला
फातिमा ने ‘बॉडी एंड पॉलिटिक्स (शरीर और राजनीति) शीर्षक से यह तस्वीर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच, बाल अधिकार संरक्षण मुद्दे पर केरल के राज्य आयुक्त ने बुधवार को पतनमतिट्ठा जिले के पुलिस प्रमुख से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।
शेयर किये गए वीडियो में दिख रहा है कि रेहाना टॉपलेस होकर लेटी हैं और उनके बच्चे शरीर पर पेटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड करते हुए लिखा कि आंख में संक्रमण की वजह से वह आराम कर रही थीं और इस दौरान उनके बच्चों ने शरीर पर पेंटिंग की। उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें डाली हैं और 18 दिनों के लिए जेल भी जा चुकी हैं।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )






















































