‘2027 में पूर्ण बहुमत का संकल्प…’, नागेंद्र सिंह चौहान ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

UP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को प्रदेश भर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ (Lucknow) के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर संगठन के स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाया।

रामतीर्थ वार्ड में पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान (Nagendra Singh Chauhan) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे के साथ नारेबाजी करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश और प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासन में गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगी है और कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दबंगई पर लगाम लगने से आम जनता को राहत मिली है।

नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और वर्ष 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)