फिल्म निर्माता-अभिनेता रिषभ शेट्टी की लेटेस्ट रिलीज कांतारा (Film Kantara) ने भारत में 170 करोड़ रुपये और विदेशों में 18 करोड़ रुपये कमाए। दोनों मिलाकर इसने 188 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह यश-स्टारर ‘केजीएफ’ को पछाड़कर दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई।
दिवाली वीकेंड की वजह से फिल्म के कलेक्शंस में इजाफा हुआ है। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पिंकविला डॉट कॉम के अनुसार, चौथे सप्ताह के अंत से पहले यह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
Also Read: Adipurush: प्रभास के Birthday पर रिलीज हुआ फिल्म का नया पोस्टर, श्री राम के रूप में नजर आए एक्टर
‘कांतारा’ ने कर्नाटक में अब तक लगभग 111 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 14 करोड़ रुपये का चौथा सप्ताहांत है, जो कि ‘केजीएफ 2′ के पूरे चौथे सप्ताह का दोगुना है। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।
अल्लू अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा कि कांतारा सिनेमाई शानदार अनुभव है जिसे किसी को मिस नहीं करना चाहिए, मनोरम बैकग्राउंड स्कोर, शानदार छायांकन, @shetty_rishab द्वारा शानदार ढंग से निर्देशित और बेहतरीन अभिनय। अर्जुन ने आगे कहा कि फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर वो काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने लिखा- क्लाइमेक्स ने नम आंखों से मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। पूरी टीम @hombalefilms को बधाई।’
#Kantara is cinematic scintillating experience one should not miss, captivating background score,brilliant cinematography, Splendidly directed & flawlessly acted by @shetty_rishab,the climax gave me goosebumps with moist eyes. Congratulations to the entire team @hombalefilms.🙏 pic.twitter.com/PeyF5ivZlS
— Allu Arjun ❁ (@alluarjun65) October 25, 2022
अल्लू अर्जुन पहले नहीं हैं जो कांतारा को देखकर इमोशनल हुए। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और कंगना रनोट भी फिल्म देखने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर कर चुके हैं। विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके कहा- ‘मैं अभी-अभी कांतारा देख कर आया हूं, मैंने पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं देखी। ऋषभ, आपने बहुत अच्छा काम किया है, आपको सलाम। ये लोककथा से भरी फिल्म है और मैं वादा करता हूं कि आपने पहले कभी इस तरह की फिल्म नहीं देखी होगी।’
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )















































