सदर विधायक ने जेसीबी चलाकर कटका–मंझरिया मार्ग का किया शिलान्यास,₹1945.83 लाख से बनेगी 8.8 किमी सड़क 

संतकबीरनगर : क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बुधवार को कटका–मंझरिया मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने जेसीबी चलाकर और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 8.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 1945.83 लाख रुपये खर्च होंगे। परियोजना का दायित्व लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।

Also read:‘हम बेघर हो जाएंगे…’, बहराइच में सरकारी जमीन की जांच करने पहुंची एसडीएम मोनालिसा के पैरों में गिर पड़ीं दर्जनों महिलाएं, फूट-फूटकर रोईं
बाबा तामेश्वरनाथ धाम तक पहुंच होगी सुगम, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार, गांवों को जोड़ने पर जोर

बयारे चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और व्यापार के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह मार्ग बाबा तामेश्वर नाथ धाम को भी जोड़ेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को बेहतर सड़कों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विधायक ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने और समय से पूरा होने की उम्मीद जताई। मंच का संचालन भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में रणजीत सिंह, रामस्वरूप मिश्रा, रामस्नेह गुप्ता, सदानंद चौरसिया, हरिओम चौहान, दीनानाथ, रामप्रीत चौहान, दीपचंद यादव, रामचंद्र लेखपाल, धर्मेंद्र गौड़, विजयी चौहान, विकास चौहान, श्याम दुलारी, शांति देवी तथा मन्ना देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।