सद्गुरु जग्गी वासुदेव पहुंचे ताज होटल, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने लिया आशीर्वाद

लखनऊ। विश्व प्रसिद्ध योग गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वे ताज होटल लखनऊ में ठहरे, जहां उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद से हुई।

संजय प्रसाद ने पत्नी संग लिया आशीर्वाद

अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद अपनी धर्मपत्नी के साथ सद्गुरु से मिलने ताज होटल पहुंचे। उन्होंने सद्गुरु के चरणों में आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

Also Read : यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बड़ा यू-टर्न, अब पोस्टपेड जैसा होगा सिस्टम; ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का अहम फैसला

खास शिष्टाचार भेंट

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के लखनऊ दौरे के दौरान ताज होटल में यह खास मुलाकात काफी चर्चा में रही। संजय प्रसाद ने सद्गुरु का स्वागत किया और उनके आशीर्वाद से लाभान्वित होने की बात कही।

सद्गुरु इन दिनों विभिन्न कार्यक्रमों और सत्संग के सिलसिले में देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। लखनऊ में उनका यह कार्यक्रम कई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)