https://breakingtube.com/wp-content/uploads/2026/09/728x90-ODOP-UPITS-scaled.jpg
Home UP News सहारनपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 2.50 लाख और जेवर ठगे,...

सहारनपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 2.50 लाख और जेवर ठगे, दुष्कर्म व अश्लील वीडियो की धमकी देने वाला गिरफ्तार

सहारनपुर: जनकपुरी थाना पुलिस ने महिला से कथित तौर पर झाड़-फूंक के नाम पर ठगी, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी जिला अस्पताल के पीछे सरकारी ट्यूबवेल के पास से मुखबिर की सूचना पर चेकिंग और दबिश के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, मामले में 6 अगस्त को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना जनकपुरी में मुकदमा अपराध संख्या 197/26 दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताकर महिला को कथित तौर पर घर में साया होने की बात कहकर डराया। इसके साथ ही महिला के पति और बच्चों की मृत्यु का भय दिखाकर उससे 2 लाख 50 हजार रुपये और जेवर ले लिए।

Advertisement

Also Read: UP: घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मां को कट्टा दिखाकर दी धमकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर महिला के साथ जबरदस्ती गलत काम करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 354, 318(4), 64(1) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैन पुत्र निसार, निवासी टपरी कलां, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सतीश कुमार और हेड कांस्टेबल 580 उस्मान शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)