Home UP News सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, 1.18 लाख रुपये...

सहारनपुर: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, 1.18 लाख रुपये वापस कराए

सहारनपुर: साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई धनराशि में से 1,18,675 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने सहारनपुर पुलिस और साइबर क्राइम टीम का आभार जताया।जानकारी के अनुसार बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के कालूवाला पहाड़ीपुर जहानपुर निवासी सागर कुमार पुत्र कर्ण सिंह ने 9 दिसंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी द्वारा मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध लिंक का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद साइबर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से करीब 5,22,450 रुपये की धोखाधड़ी कर ली।शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर में मु0अ0सं0 58/2025 के तहत धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।

Also Read: चंदौली में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार, 300 से ज्यादा खाते जांच के घेरे में

पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर अपराध और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जावेद खान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई रकम में से 1,18,675 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जावेद खान, विवेचक निरीक्षक केन्द्रदत्त गौतम, कांस्टेबल 103 शकुन कुमार और कांस्टेबल 710 राकेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी या गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)