UP Election 2022: सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा – पोस्टल बैलट की वोटिंग में हो रही गड़बड़ी

कल यानी कि 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव का पांचवां चरण है। जिसकी तैयारी शासन प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसमें 2.25 करोड़ मतदाता 692 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष व करीब 1.05 लाख महिलाएं शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 1752 है। जब से चुनाव शुरू हुए हैं तब से लगातार समाजवादी पार्टी के नेता चुनाव आयोग को किसी न किए बात पर पत्र लिखकर शिकायत करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब पर पार्टी ने आरोप लगाया है कि मऊ की चार विधान सभा सीट पर पोस्टल बैलट में कलम से टिक का निशान लगवाया जा रहा है जबकि तीन सीटों पर बैलट पर मोहर लगवाई जा रही है। ये काफी बड़ा और गंभीर मुद्दा है।

पत्र में की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग से कहा कि इससे स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव पर प्रश्नचिह्न लग गया है। इस बार बड़ी संख्या में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मी पोस्टल बैलट का उपयोग कर रहे हैं। किंतु स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने के कारण अलग-अलग जगह अपने हिसाब से पोस्टल बैलट में कलम व मोहर से वोट डलवाए जा रहे हैं।

 

अलग-अलग चीजों के इस्तेमाल से पोस्टल बैलट की मतगणना के समय वैध मत भी अवैध घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलट से मतदान करने व मतगणना के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि मतगणना के समय मत अवैध न घोषित किए जाएं।

इन सीटों पर होगा चुनाव

जिन सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है, उनमें तिलोई, सलोन, जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर, चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज, कुण्डा, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर, चायल, फाफामऊ, सोरावं , फूलपुर, प्रतापपुर, हण्डिया, मेजा, करछना शामिल है। इसके साथ ही पांचवें चरण में इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरावं, कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर , दरियाबाद, रूदौली, हैदरगढ़, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोण्डा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर और गौरा विधान सभा सीट पर भी मतदान होना है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने हेतु प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने तीन तलाक पर दिया बड़ा बयान, बोले- मुसलमान के लिए शादी एक कॉन्ट्रैक्ट

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )