Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड शारिक साठा का घर कुर्क, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

UP: संभल हिंसा मामले (Sambhal Violence Case) के मुख्य आरोपी शारिक साठा (Shariq Satha) के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बुधवार सुबह जबरदस्त कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में अधिकारी टीम मोहल्ला दीपा सराय स्थित अंजुमन मदरसा के पास साठा के आवास पहुंची। कार्रवाई के दौरान ढोल पीटवाकर ढिंढोरा पीटा गया और सार्वजनिक रूप से यह ऐलान किया गया कि आरोपी की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। जिसके बाद रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इस कार्रवाई ने इलाके में हलचल पैदा कर दी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

अधिकारियों की मौजूदगी

मौके पर एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह, असमोली सीओ कुलदीप कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल ज्ञानेश कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि शारिक साठा लंबे समय से फरार है और उसके खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम के तहत की जा रही है, ताकि आरोपी पर कानूनी दबाव बनाया जा सके।

Also Read: Sambhal Violence: संभल हिंसा में मास्टरमाइंड कौन? पुलिस की चार्जशीट में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

प्रशासन क बयान 

अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी स्वयं न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति को विधि अनुसार कुर्क किया जाएगा। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का पूरी तरह सत्यापन किया जा रहा है और नियमानुसार कुर्की की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की यह कार्रवाई क्षेत्र में हिंसा और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश भेजती है।

साठा के आपराधिक इतिहास 

पुलिस के अनुसार, शारिक साठा भारत का सबसे बड़ा ऑटो लिफ्टर है और उसके खिलाफ 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक वर्ष में 400 से अधिक लग्जरी वाहन चोरी कराता था और वर्तमान में दुबई से नेटवर्क चला रहा है। प्रशासन ने यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.