Sawan Somwar 2023: अधिकमास के चलते इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो महीनों का मनाया जा रहा है. सावन के पावन माह में सोमवार का अत्यधिक महत्व होता है. हर सावन सोमवार के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. माना जाता है कि भगवान शिव की आराधना करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और उन्हें भगवान शिव अपनी विशेष कृपा प्रदान करते हैं. वहीं, 14 अगस्त के दिन पड़ने वाले सावन सोमवार के दिन शिवरात्री भी है. शिवरात्रि (Shivratri) और सावन सोमवार का एक साथ पड़ना विशेष संयोग है और इस चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. जानिए इस दिन किस तरह की जा सकती है भगवान शिव की पूजा.
सावन सोमवार और शिवरात्रि पर शिव पूजा
सावन सोमवार के दिन अधिक मास की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 14 अगस्त की सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर होगा और अगले दिन आनी 15 अगस्त 12 बजकर 43 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी. इस दिन सर्वाद्ध सिद्ध यो योग 11 बजकर 7 मिनट से अगले दिन तक रहने वाला है. शिवरात्रि के दिन पूजा करने वाली कन्याओं को मान्यतानुसार मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि इस दिन विवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए व्रत (Shivratri Vrat) रखती हैं.
बन रहे ये संयोग
14 अगस्त को सिद्धि योग, स्वार्थ सिद्धि योग, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है. इस दौरान महादेव की पूजा अर्चना करने से बहुत लाभ होगा. साथ ही व्रत से दोगुना पुण्य प्राप्त होगा. हालांकि इस दिन भद्रा का साया भी रहेगा. जिसका वास पृथ्वी लोक पर होगा. सुबह 10:25 बजे से लेकर रात 11:32 तक भद्रा का साया रहेगा इस दौरान शुभ कार्यों पर मनाही होती है.
करें इन चीजों का दान
- सोमवारी व्रत के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यताएं हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं.
- सोमवार व्रत के दिन सफेद वस्त्र और मोती का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहती.
- इस दिन दूध का दान करना चाहिए. जल और दूध का से रुद्राभिषेक के बाद गरीबों जरूरतमंदों में दूध का दान करें. ऐसा करने से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.
- सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान करना फलदायी माना जाता है. ऐसा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. मानसिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता.
- इस दिन चांदी का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता.
- करियर में आ रही बाधाओं को दूर करण के लिए सावन सोमवार के दिन चावल और दूध से बनी खीर या केवल चावल का दान करें. ऐसा करने से नौकरी में लाभ होता है. जीवन में तरक्की होती है.
Also Read: Sawan 2023 Malmas: क्या है मलमास या अधिकमास?, ये कब आता, जानिए इसका पौराणिक आधार व महत्व
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )















































