UP: रायबरेली जिले की 11वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का के साथ हुए अन्याय ने लोगों का दिल झकझोर दिया। निमिषा कान्वेंट स्कूल की छात्रा पिछले तीन महीनों से स्कूल नहीं जा पा रही थी, क्योंकि उसके पिता की कैंसर से मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी और वह फीस नहीं भर पा रही थी। स्कूल प्रबंधन ने फीस न होने के कारण उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया था, जिससे अनुष्का का पूरा शैक्षणिक साल खतरे में पड़ गया था।
विधायक शलभ मणि ने उठाया मुद्दा
अनुष्का बिटिया स्कूल भी जाएगी,परीक्षा भी देगी,माननीय मुख्यमंत्रीजी के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन व @raebarelipolice ने स्कूल संचालक को बिटिया की पूरी सहायता करने के निर्देश दिए हैं,स्कूल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि वे अनुष्का का पूर्ण सहयोग करेंगे,सूचना देने के लिए आपका आभार… https://t.co/HXBinPh8Ts
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) February 21, 2026
इस मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Tripathi) ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए इस समस्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत अनुष्का के घर पहुंची और परिवार की आर्थिक स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की त्वरित मदद
अनुष्का और उनके भाई को हर महीने पढ़ाई के लिए मिलेंगे पाँच हजार रुपये, माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन की टीम ने उनके घर पहुंच कर काग़ज़ात लिए, इस बीच स्कूल प्रबंधन ने भी मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया है, उनकी माताजी की पेंशन और परिवार के लिए राशन का भी… https://t.co/4AtXBfLxcf pic.twitter.com/FiX17aRnK0
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) February 23, 2026
जांच और दस्तावेज़ों की पुष्टि के बाद प्रशासन ने तत्काल सहायता के कदम उठाए। अनुष्का को पढ़ाई के लिए हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन ने मुफ्त शिक्षा देने का लिखित भरोसा दिया है। अनुष्का की मां को विधवा पेंशन और पूरे परिवार के लिए राशन कार्ड के माध्यम से राशन का इंतजाम भी किया गया।
स्कूल में अनुष्का की शिक्षा सुनिश्चित
स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुष्का को हर तरह से सहयोग मिले। अब वह नियमित स्कूल जा सकेगी और परीक्षा में भी शामिल हो सकेगी। यह कदम अनुष्का जैसे गरीब छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
मां और विधायक की प्रतिक्रिया
विधायक शलभ मणि ने कहा कि किसी भी गरीब बच्चे का भविष्य अंधकार में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के संवेदनशील रुख और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अनुष्का की मां ने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी का सपना पूरा होगा। स्कूल प्रबंधन ने भी आश्वासन दिया है कि अनुष्का को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
















































