सुल्तानपुर: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो कुंतल लहन नष्ट

सुल्तानपुर: अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए करीब दो कुंतल लहन बरामद किया, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

कई इलाकों में की गई सघन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, चौकी इंचार्ज केएनआई और आबकारी निरीक्षक सुलतानपुर की टीम ने ग्राम बेचू खां का पुरवा, कच्चा कुआं, केएनआई समेत आसपास के क्षेत्रों में तलाशी और चेकिंग की।

Also Read: 3000 शराब की दुकानों का The End…राजस्व में ‘धुरंधर’ निकला आबकारी विभाग

कच्ची शराब तैयार करने की थी तैयारी

कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में ऐसा लहन मिला, जिसका इस्तेमाल अवैध कच्ची शराब तैयार करने में किया जा रहा था। पुलिस ने बरामद करीब दो कुंतल लहन को तत्काल नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

कारोबारियों में मचा हड़कंप

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कच्ची शराब के उत्पादन और बिक्री को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त अभियान के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, रोकथाम के लिए आगे भी लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहेगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )