पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक दल की बैठक में नंदीग्राम से ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लग गई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। अब शुभेंदु अधिकारी कल पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
भवानीपुर और नंदीग्राम की जीत ने बढ़ाई दावेदारी
शुभेंदु अधिकारी ने हालिया चुनावों में दो अहम राजनीतिक जीत दर्ज की हैं। उन्होंने नंदीग्राम सीट पर अपनी पकड़ बरकरार रखी, जहां वर्ष 2021 में उन्होंने Mamata Banerjee को हराया था। इसके अलावा भवानीपुर सीट पर भी उनकी जीत को भाजपा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था।
तृणमूल से भाजपा तक का राजनीतिक सफर
एक समय शुभेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के करीबी सहयोगियों में गिना जाता था। ग्रामीण बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही थी। हालांकि दिसंबर 2020 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और तब से वह राज्य में पार्टी के प्रमुख और आक्रामक चेहरों में शामिल हो गए।
इन नेताओं को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
नई सरकार में कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली, स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, तापस रॉय, अशोक डिंडा और डॉ. राजेश कुमार के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )















































