तमिलनाडु : विजय थलापति का इमोशनल फैसला, ड्राइवर के बेटे को टिकट देकर जीता दिल; TVK की लहर

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐसा ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब सुपरस्टार विजय थलापति ने अपनी नई पार्टी TVK के टिकट अपने ड्राइवर के बेटे आर. सबरीनाथन को दे दिए। इस घोषणा के समय सभा में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई थीं।

आर. सबरीनाथन चेन्नई की विरुगमपक्कम विधानसभा सीट से TVK के उम्मीदवार हैं। मतगणना के 15वें राउंड के बाद वे अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। यह घटना TVK की उस छवि को मजबूत करती है कि पार्टी गरीब, आम और वंचित तबके को टिकट दे रही है।

TVK की शानदार बढ़त

वर्तमान रुझानों के अनुसार, विजय थलापति की पार्टी तमिलागा वेट्री कषगम (TVK) पूरे तमिलनाडु में 110 सीटों पर आगे चल रही है। विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी की यह सफलता इसलिए संभव हुई क्योंकि विजय ने टिकट वितरण में पारंपरिक परिवारवाद और अमीर उम्मीदवारों से हटकर आम लोगों, युवाओं और गरीब परिवारों के उम्मीदवारों को मौका दिया।

“ड्राइवर के बेटे” वाली कहानी ने मचाई धूम

जब विजय थलापति ने अपनी सभा में सबरीनाथन को टिकट देने की घोषणा की, तो पूरा सभा स्थल भावुक हो उठा। विजय ने कहा था कि “यह मेरा ड्राइवर का बेटा है, जो मेरे साथ सालों से है। अगर मैं उसे टिकट नहीं दे सकता तो मैं किस मुंह से गरीबों की बात करूंगा?” इस बयान ने न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश में चर्चा बटोर ली।

Also Read : तमिलनाडु चुनाव में थलापति विजय की कुल संपत्ति ₹600 करोड़ से ज्यादा, मूवेबल एसेट्स ₹404 करोड़ और इमूवेबल ₹220 करोड़

TVK की लहर

तमिलनाडु में TVK की लहर को देखते हुए कई पुरानी पार्टियां हैरान हैं। पार्टी के कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि विजय थलापति की साफ-सुथरी छवि, युवाओं के प्रति आकर्षण और गरीबों को टिकट देने की नीति ने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

आर. सबरीनाथन की सीट पर बढ़त बनाए रखना TVK के लिए भावनात्मक और रणनीतिक दोनों रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह चुनाव तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत साबित हो सकता है, जहां सिनेमा स्टार की पार्टी ने पारंपरिक दलों को कड़ी टक्कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)