बीएनपी चीफ तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि ढाका पहुंचे हैं. इसके साथ ही, भारत की तरफ से शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ढाका पहुंचे हैं।
बांग्लादेश में BNP अध्यक्ष तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद भवन में तारिक को पीएम पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 18 महीने से चल रही अंतरिम सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया।
तारिक रहमान पहली बार प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले आज दोपहर में BNP के सांसदों ने उन्हें संसदीय दल का नेता चुना था। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं। 17 साल तक लंदन में रहने के बाद वह दो महीने पहले ही बांग्लादेश लौटे थे। अगले पांच साल तक तारिक प्रधानमंत्री पद संभालेंगे।
Also read:घंटों भूखे-प्यासे दौड़ते रहे लोग,AI समिट में सामान तक हो गए चोरी,मोदी के इस ने माफी मांगी
रहमान के अलावा 25 कैबिनेट मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को भी पद की शपथ दिलाई है। इनमें एक हिंदू मंत्री भी शामिल है। 25 कैबिनेट मंत्रियों में से 17 नए चेहरे हैं। राज्य मंत्रियों में से 24 नए हैं। रहमान भी पहली बार मंत्रिमंडल के सदस्य बन रहे हैं।पिछले गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 299 में से 209 सीटें जीतकर हुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया था। इसके अलावा 3 सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टियों ने जीत हासिल की।
गत 30 दिसंबर को अपनी मां खालिदा के निधन के बाद रहमान ने पार्टी की बागडोर संभाली थी। वह करीब 17 साल बाद गत दिसंबर में ही लंदन से स्वदेश लौटे थे। जबकि अंतिम बार बीएनपी 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी, तब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं।
बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी ने भारत के साथ अच्छे रिश्ते रखने की बात कही है। पार्टी ने यहां तक कहा है कि भारत में शेख हसीना की मौजूदगी नई दिल्ली के साथ संबंधों में बाधा नहीं बनेगी। BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम ने बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि शेख हसीना को बांग्लादेश प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए लेकिन अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भी यह व्यापार और कमर्शियल रिश्तों समेत बड़े रिश्ते बनाने में रुकावट नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि ‘हम और भी बेहतर रिश्ते चाहते हैं।’ दोनों देशों के रिश्ते एक मुद्दे के ‘बंधक’ नहीं होने चाहिए।
INPUT-ANANYA MISHRA











































