बिजनौर में आदमखोर तेंदुए का आतंक खत्म, पिंजरे में कैद हुआ, खेतों पर जाने से कतरा रहे थे ग्रामीण

बिजनौर: जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पास वन विभाग के पिंजरे में तेदुंआ कैद हो गया। गांव के पास तेदुंआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था।दरअसल, गांव के आसपास कई दिन से आदमखोर तेंदुआ दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीण दहशत में थे। ग्रामीणों के कहने पर वन विभाग की टीम ने गांव के पास तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, जिसमें आज आदमखोर तेंदुआ कैद हो गया है।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से तेंदुआ का रेस्क्यू कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आदमखोर तेंदुआ कई दिन से आबादी के नजदीक दिखाई दे रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था और ग्रामीण अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे थे। अब पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों को राहत मिली है।

Also Read: लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे, अनिल राजभर पर भी तंज

इन दिनों जनपद बिजनौर में आदमखोर तेंदुआ ने अपना आतंक मचा रखा है। हर तरफ कहीं ना कहीं प्रतिदिन दिखाई दे रहे हैं। कहीं पर रोड क्रॉस करते हुए तो कहीं किसान के ट्यूबवेल पर बैठे हुए दिख रहे हैं, जिससे जनपद बिजनौर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)