कूटरचित दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, गीडा पुलिस की कार्रवाई, कई मामलों में वांछित आरोपी पर दर्ज हैं कई मुकदमे।

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने पहले अपनी जमीन बेच दी थी और बाद में उसी जमीन को फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पुनः एक महिला (वादिनी) को बेच दिया। इस धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़िता द्वारा थाना गीडा में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Also Read: ’30 लाख में ठेका और ‘कमांडो सर्जरी’ कोडवर्ड नेटवर्क…’, Kanpur Kidney Transplant Scam में बड़ा खुलासा

जांच के दौरान साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त अभय कुमार पाण्डेय उर्फ अभिनव पाण्डेय पुत्र लक्ष्मी शंकर पाण्डेय निवासी बड़गहन थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गीडा में मु0अ0सं0-120/26 एवं 167/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के संगठित धोखाधड़ी मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Also Read : सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद: युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी