UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश (Noida International Airport) के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च 2026 की तारीख प्रस्तावित की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पत्र भी भेजा है। यह उद्घाटन न सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे एनसीआर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
DGCA ने दी हरी झंडी
हाल ही में नागरिक उड्डयन महानियंत्रण (DGCA) ने एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया है। यह लाइसेंस किसी भी हवाई अड्डे के संचालन के लिए अनिवार्य होता है। इसका मतलब है कि जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा, तकनीकी सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर तय मानकों पर खरे उतरे हैं और अब यहां से उड़ानों का संचालन शुरू करने का मार्ग लगभग साफ हो चुका है।
देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
जेवर एयरपोर्ट अपने आकार और सुविधाओं के मामले में देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होगा। इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में ही यह लाखों यात्रियों को सेवा देने में सक्षम होगा। भविष्य में विस्तार के साथ इसकी क्षमता और सुविधाएं और अधिक बढ़ाई जाएंगी।
NCR और पश्चिमी यूपी को मिलेगा फायदा
इस एयरपोर्ट के खुलने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अब दिल्ली एयरपोर्ट तक लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर, निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
फ्लाइट संचालन की प्रतीक्षा
जहां उद्घाटन की तारीख 28 मार्च प्रस्तावित की गई है, वहीं नियमित फ्लाइट संचालन की सटीक तारीख उद्घाटन के बाद ही तय की जाएगी। अनुमान है कि कुछ समय बाद एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू हो सकती हैं और यह पूरे क्षेत्र के लिए परिवहन और कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)















































