हरियाणा से लखनऊ तक गौ रक्षा की पदयात्रा “हर गांव एक गौशाला” के संकल्प ने खींचा सबका ध्यान

हरियाणा के पानीपत जिले के बबैल गांव से एक सनातनी परिवार ने गौ माता की रक्षा और संवर्धन के उद्देश्य से एक अनोखी पदयात्रा शुरू की है। पति-पत्नी की इस जोड़ी ने “हर गांव एक गौशाला” के संकल्प के साथ हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक पैदल यात्रा कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

हिंदू सनातनी विचारधारा से प्रेरित यह परिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी मांग और मुहिम को उनके सामने रखने लखनऊ पहुंचा था। हालांकि मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन परिवार की भेंट उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से हुई।

Also read:PM का विपक्ष पर जोरदार हमला ‘मुहब्बत की दुकान’ चलाने वाले ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाते हैं, ये हताशा की हद है

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दंपत्ति की इस पहल की सराहना की और गौ संरक्षण से जुड़ी उनकी सोच को सकारात्मक बताया। मुलाकात के दौरान परिवार ने हर गांव में गौशाला स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस पदयात्रा में हरियाणा के पानीपत निवासी अजीत सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह, परिवार के दादा और दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। पूरे परिवार का यह समर्पण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए निकली यह पदयात्रा सामाजिक जागरूकता की एक मजबूत मिसाल बन रही है।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)