सीतापुर (Sitapur) के सदरपुर स्थित सरैया चलाकापुर में हुए भयंकर अग्निकांड की एक तस्वीर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संज्ञान लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वे स्वयं कक्षा चार की छात्रा सावित्री की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेंगे।
राख में बैठकर पढ़ती नजर आई छात्रा
आग में स्कूल बैग तो जल गया, लेकिन सावित्री अपनी कुछ कॉपियां बचाने में सफल रही। रविवार की सुबह वह बची हुई राख के ढेर पर बैठकर अपनी पढ़ाई जारी करती नजर आई। इस दृश्यों ने आसपास के लोगों को भावविभोर कर दिया।
अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट
जज़्बा हो तो वो पढ़ लेते हैं बैठकर राख में
भले झुलस गईं हों जिनकी किताबें आग मेंहम इस बच्ची की पढ़ाई की व्यवस्था करेंगे।
हम तो उस शिक्षा विरोधी भाजपा सरकार से मुआवज़े की कोई माँग भी नहीं करेंगे, जो स्कूल बंद करवाना चाहती थी। #सीतापुर_अग्निकांड pic.twitter.com/MeZhJuRenn
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 5, 2026
सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि, ‘जज़्बा हो तो वो पढ़ लेते हैं बैठकर राख में भले झुलस गईं हों जिनकी किताबें आग में हम इस बच्ची की पढ़ाई की व्यवस्था करेंगे। हम तो उस शिक्षा विरोधी भाजपा सरकार से मुआवज़े की कोई मांग भी नहीं करेंगे, जो स्कूल बंद करवाना चाहती थी।’
आग से परिवार और गांव को भारी नुकसान
आग शनिवार रात आंधी के दौरान संजय के घर में लगी, जिसमें कई परिवार प्रभावित हुए। इस हादसे में सत्रोहन की सास इदुरा (75) और फूलमती (55) की झुलस कर मौके पर मौत हो गई, जबकि मीनाक्षी (7) गंभीर रूप से घायल हुई और बाद में जिला अस्पताल में उनकी भी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Also Read: भाजपा इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी…अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार को घेरा
संपत्ति और घरों का बड़ा नुकसान
इस अग्निकांड में कई घर जलकर राख हो गए। प्रभावित परिवारों में राजाराम, सत्रोहनलाल, अवधराम, वीरेश, हरिश्चंद्र, झब्बूलाल, देशराज, श्रीराम, सावन, राजू, रामलाल, अशोक कुमार, सुरेश प्रकाश और रमेश प्रकाश के घर शामिल हैं। ग्रामीणों की लाखों रुपये की संपत्ति भी आग में नष्ट हो गई। डीएम और तहसीलदार अनिल कुमार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।














































