बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है और संसद में काफी हलचल मची हुई है। मुख्य मुद्दा लोकसभा स्पीकर को उनके पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव है। इस वजह से आज भी सदन में काफी हंगामा देखने को मिल रहा हैं। दोनों ही पक्षों ने अपने सांसदों को मौजूद रहने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, विपक्ष अन्य मुद्दों जैसे- पश्चिम एशिया के तनाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है।
लोकसभा में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना हैट, ‘मोदी सरकार सेम-सेम’, ’वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ पर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। अगले हफ्ते प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
सत्र के पहले दिन राज्यसभा-लोकसभा में विपक्ष ने अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग के हालातों और भारत पर इसके असर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। देश के ऊर्जा संकट पर चर्चा की मांग की। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरिन रिजिजू ने कहा- स्पीकर के खिलाफ मोशन विपक्ष के मोशन पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं, वे चर्चा करें, लेकिन विपक्ष दूसरा मोशन ले आया है, जिसका विदेश मंत्री ने दोनों सदनों में बहुत अच्छे से जबाव दिया है।लोकसाभ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे।
INPUT-ANANYA MISHRA














































