विपक्ष ला रहा है लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

संसद के बजट सत्र में तनाव बहुत बढ़ गया है। विपक्षी दल मुख्य रूप से INDIA गठबंधन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह कदम स्पीकर पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोपों के कारण उठाया जा रहा है।

मुख्य कारण राहुल गांधी को बोलने का मौका न मिलना

विपक्ष का सबसे बड़ा गुस्सा इस बात पर है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पूरा भाषण देने का अवसर नहीं दिया गया। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि स्पीकर ने नियमों का हवाला देकर उनके नेता को रोका जबकि सत्तापक्ष के सदस्यों को पर्याप्त समय मिला। इस घटना के बाद से लोकसभा में लगातार हंगामा हो रहा है।

विपक्षी दलों की बैठक और सहमति

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के साथ विपक्षी नेताओं की बैठक हुई जिसमें लगभग सभी प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस टीएमसी सपा आदि ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमति जताई। जल्द ही लोकसभा महासचिव को औपचारिक नोटिस सौंपा जा सकता है। प्रस्ताव के लिए कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर जरूरी हैं और INDIA गठबंधन के पास इससे कहीं अधिक संख्या है।

Also read:‘दोनों से मेरा कोई रिश्ता नहीं…’, अनुष्का यादव के मां बनने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

संसद में आज की स्थिति सिर्फ 7 मिनट चला Question Hour

बजट सत्र के 9वें दिन भी लोकसभा में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने भारत-अमेरिका ट्रेड फ्रेमवर्क पर चर्चा की मांग की और राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगाए। स्पीकर ओम बिरला ने सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। प्रश्नकाल महज 7 मिनट चला और कोई विधायी काम नहीं हो सका। स्पीकर ने विपक्ष पर योजनाबद्ध व्यवधान का आरोप लगाया और कहा कि सदन गतिरोध के लिए नहीं है।

क्या होगा आगे पारित होने की संभावना कम

अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना राजनीतिक रूप से बड़ा कदम है जो स्पीकर के कामकाज पर सवाल उठाएगा। हालांकि इसे पारित होना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि लोकसभा में NDA के पास बहुमत है। फिर भी यह कदम संसद में बहस को और तेज करेगा और विपक्ष सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति अपनाएगा।

INPUT-ANANYA MISHRA