गोरखपुर का विश्वविख्यात गीता प्रेस अपने साहित्य को देश और विदेश के पाठकों तक अब सीधे पहुंचाएगा

गोरखपुर का विश्वविख्यात गीता प्रेस अपने प्रकाशन और वितरण कार्य को और बेहतर करने के उद्देश्य से फ्रेंचाइजी योजना की शुरुआत कर दी है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से गीताप्रेस अपने साहित्य को देश और विदेश के पाठकों तक सीधे और व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Also read:गोरखपुर:शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा कारोबार से जुड़े संगम साड़ी सेंटर में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में  आरोपित कैशियर को गिरफ्तार 

फ्रेंचाइजी योजना के तहत नेपाल के बुटवल शहर में गीताप्रेस का पहला अधिकृत फ्रेंचाइजी शोरूम संचालन में आ चुका है। यह गीताप्रेस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत पहली ठोस पहल मानी जा रही है। इसके साथ ही राजस्थान के अजमेर शहर में भी एक आधुनिक और एक्सक्लूसिव शोरूम खोला गया है।

प्रमुख शहरों में लागू होगा फ्रेंचाइजी मॉडल

गीताप्रेस प्रबंधन के अनुसार, आने वाले समय में नेपाल के अन्य शहरों के साथ-साथ देश के प्रमुख शहरों में भी इस फ्रेंचाइजी मॉडल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि पाठकों को गीताप्रेस का संपूर्ण प्रकाशन संग्रह एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सके।

फ्रेंचाइजी शोरूम के माध्यम से पाठकों को धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से जुड़े गीताप्रेस के सभी प्रमुख प्रकाशन एक ही स्थान पर मिलेंगे। प्रबंधन का मानना है कि इससे पाठकों को प्रमाणिक और शुद्ध साहित्य आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और भ्रामक या अप्रमाणिक पुस्तकों से बचाव भी होगा।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)