यूपी बजट 2026-27 की योगी सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां,अखिलेश बोले – यह BJP का ‘विदाई बजट’

योगी सरकार ने चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ का ये बजट पिछले साल से 12% ज्यादा है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं, इंफ्रास्टक्चर पर खास फोकस किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया।

सीएम योगी ने क्या कहा

चार चीनी मिलों की क्षमता विकसित करने के प्रावधान किए गए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे को बढ़ाने के लिए घोषणा हुई है। युवाओं को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए टैबलेट देने की व्यवस्था की गई है। एआई मिशन, डेटा सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस समेत आईटी सेक्टर में कई घोषणाएं की गई हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। साथ ही सीएम आवासीय विद्यालयों के लिए बजट में हमने व्यवस्था की है। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों समेत उच्चतर विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था की है।

महिलाओं के लिए क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जाएगी। ताकि वह छोटे-छोटे काम के लिए किसी से ऋण न लेना पड़े और उन्हें ब्याजमुक्त ऋण मिल सके। इसके लिए बजट की व्यवस्था की गई है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए सभी 18 कमिश्नरी में स्पोर्ट कॉलेज बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट में धनराशि की व्यवस्था है। हर ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम, मिनी स्टेडियम, खेलो इंडिया के कार्यक्रम आगे बढ़ा रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा- हर व्यक्ति सुरक्षा की गारंटी चाहता है, आज यूपी उसे गारंटी दे रहा है। सुरक्षा के साथ त्वरित न्याय व्यवस्था है, यह नागरिकों और निवेशकों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण देता है। क्या कोई सोच सकता था कि यूपी में 50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश के आवेदन आएंगे। लेकिन आज यूपी में संभव हो रहा है।
ये बजट इमर्जिंग टेक्नोलॉजी को फोकस करते हुए पेश किया गया है 2017 में सुरक्षा का वातावरण नहीं था, यूपी का परसेप्शन दुनिया में खराब था। कोई सुरक्षा नहीं थी इसलिए कोई भी आता नहीं था। लेकिन पिछले एक साल में 121 करोड़ पर्यटक यूपी के अलग-अलग धार्मिक स्थलों में आए।

Also read:योगी सरकार के बजट में युवाओं और लड़कियों के लिए बहार,वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया बड़ा एलान

अखिलेश यादव ने क्या कहा

अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश के 2026-27 के बजट को योगी आदित्यनाथ सरकार का “विदाई बजट” करार दिया और कहा कि सत्ताधारी BJP 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी।राज्य सरकार के विधानसभा में बजट पेश करने के तुरंत बाद लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कहती है कि उसका बजट 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है और इसे एक उपलब्धि बताती है।अखिलेश यादव ने कहा कि यह आम तौर पर माना जाता है कि हर बजट पिछले वाले से बड़ा होता है. असली सवाल यह है कि इसका कितना हिस्सा असल में खर्च होता है.अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि औसतन, सरकार अपने आवंटन का 50 प्रतिशत भी इस्तेमाल करने में असफल रही है. उन्होंने कहा कि अगर खर्च इतना बड़ा है, तो सरकार इसे खर्च क्यों नहीं कर पा रही है? यह सरकार की नाकामी दिखाता है.अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में विधायक मंत्री का अपहरण कर रहा है. पूरे देश में ये पहली बार हुआ होगा कि एक विधायक मंत्री का अपहरण कर ले रहा है।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)