गैस की किल्लत में चोर भी एक्टिव, पर पुलिस निकली ज्यादा तेज…सहारनपुर पुलिस ने सिलेंडर चोर को दबोचा

सहारनपुर: ईरान बनाम अमेरिका-इजराइल युद्ध के चलते इन दिनों देश में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ती मारामारी के बीच सहारनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद किया है। पीर वाली गली निवासी कासिफ बेग ने थाना मंडी में तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच शुरू

इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पशुपेठ क्षेत्र से असद पुत्र मेहरबान निवासी पीरवाली गली को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: शादी में दुल्हन को मिला कम Makeup तो तोड़ दी शादी… यूपी का ये मामला सुनकर रह जाएंगे दंग

गैस सिलेंडर बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे की वृद्धि की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)