‘BJP की राजनीति यही है,पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो…’, नीतीश कुमार को लेकर सपा का भाजपा पर हमला

UP: लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक माहौल को फिर गर्म कर दिया है। बिहार की राजनीति को मुद्दा बनाते हुए लगाए गए इस पोस्टर के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला किया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अलग-अलग दलों के समर्थक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सपा का बीजेपी की राजनीतिक शैली पर सवाल

यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इखलाक की ओर से लगाया गया है। सपा नेताओं का कहना है कि पोस्टर के जरिए बीजेपी की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाया गया है। उनका दावा है कि यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ किस तरह की रणनीति अपनाती है।

Also Read: ‘अखिलेश यादव नमाजवादी है…’, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का सपा चीफ पर तीखा हमला

पोस्टर में बीजेपी पर सीधा हमला

पोस्टर में लिखे संदेश के जरिए बीजेपी पर सीधे तौर पर निशाना साधा गया है। इसमें लिखा गया है कि पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई, फिर सत्ता चलाने में सहारा लिया गया और जब जरूरत खत्म हो गई तो सहयोगियों को किनारे कर दिया गया। BJP की राजनीति यही है,पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही ऐसी राजनीति को लेकर चेतावनी दे चुके हैं।

पोस्टर के बाद तेज हुई सियासी बहस

पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में बहस और तेज हो गई है। सपा समर्थक इसे बीजेपी की राजनीति पर सटीक टिप्पणी बता रहे हैं, जबकि बीजेपी समर्थक इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं। फिलहाल सपा कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)