Home Entertainment सलमान खान को घर में घुसकर मारने की धमकी, कार को भी...

सलमान खान को घर में घुसकर मारने की धमकी, कार को भी बम से उड़ाने की लिखी बात

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात शख्स ने परिवहन विभाग के वर्ली स्थित व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजा। संदेश में सलमान को घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।

वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि एएनआई के माध्यम से की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है।

Also Read- सैफ अली खान का मारपीट मामला 13 साल बाद फिर गरमाया, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ भी वारंट जारी

2024 में ट्रैफिक कंट्रोल रूम में आई थी कॉल

यह कोई पहली घटना नहीं है जब सलमान खान को धमकी दी गई हो। 8 नवंबर 2024 को भी अभिनेता को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में कॉल के जरिए धमकाया गया था। उस समय भी वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

गाने के ज़रिए दी गई थी चेतावनी

पिछली धमकियों में एक खास गाने का भी ज़िक्र किया गया था जिसमें सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम था। धमकी में कहा गया था कि गाना लिखने वाले को एक महीने के अंदर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Also Read- ‘मैं मेंटल हॉस्पिटल जाना पसंद करूंगा…’, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ठुकराया बिग बॉस का प्रस्ताव

2024 में सलमान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो हमलावरों ने बाइक से आकर पांच राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में एक गोली घर की दीवार और एक गोली सुरक्षा जाल को पार कर भीतर तक जा पहुंची थी।

बाइक छोड़कर फरार हुए हमलावर

हमले के बाद हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की थी।

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट आया सामने

फायरिंग की घटना के बाद एक फेसबुक पोस्ट सामने आया, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने किया था।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करेंआप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )