प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मेरठ (Meerut) में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के लिए देश और उत्तर प्रदेश का विकास सर्वोपरि है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब में बदलने की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि अब यूपी ब्रह्मोस मिसाइल और मोबाइल फोन निर्माण के लिए जाना जा रहा है।
कानून व्यवस्था में सुधार और सुरक्षित यूपी
पीएम मोदी ने कहा कि दस साल पहले तक यूपी में शाम होते ही डर और सन्नाटे का माहौल होता था। अब उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और कोई भी अपराध करने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने पिछले सपा शासन की तुलना करते हुए कहा कि अपराधियों का भयहीन घुमना अब बंद हो गया है और वे जेलों में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
Also Read: सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, डेटा सेंटर व कौशल विकास पर फोकस
डबल इंजन सरकार और परियोजनाओं की समयबद्ध सफलता
प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार के मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण समयबद्ध तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब शिलान्यास के बाद परियोजनाएं वर्षों तक लटकती नहीं हैं, बल्कि जनता को तेजी से लाभ मिल रहा है। यह कार्यसंस्कृति यूपी की बदलती विकास गाथा का परिचायक है।
यूपी बन रहा देश का आर्थिक हब
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य निवेश और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है।
स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान
प्रधानमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यूपी के हर जिले की विशिष्ट पहचान अब वैश्विक बाजार तक पहुंच रही है। मेरठ का स्पोर्ट्स सामान और कैंची उद्योग, मुरादाबाद का पीतल, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी, बागपत के होम फर्निशिंग उत्पाद, खादी, हैंडलूम और हस्तशिल्प अब अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों के माध्यम से नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।








































