UP: चमुखी विश्वकर्मा मंदिर के लिए 1.10 करोड़ मंजूर, समाज में उत्साह

चंदौली: नगर स्थित पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन की ओर से एक करोड़ 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी से विश्वकर्मा समाज में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे मंदिर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। धनराशि की स्वीकृति विधायक रमेश जायसवाल के प्रयासों से मिलने की बात कही गई।

सोमवार को पंचमुखी विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट की ओर से विधायक रमेश जायसवाल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

ALSO READ: Saharanpur में कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की में जिलाध्यक्ष का फटा कुर्ता

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक संतोष शर्मा, सचिव परितोष शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा के अलावा रवि शर्मा, संजीव शर्मा, चिरंजीव लाल शर्मा, द्वारकाधीश, किशोरी लाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजय शर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सुंदरीकरण के लिए 1.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने से मंदिर परिसर में विकास और सुविधाओं को बेहतर बनाने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने धनराशि स्वीकृत कराने के लिए विधायक रमेश जायसवाल के प्रयासों की सराहना की।धनराशि स्वीकृत होने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर की भव्यता के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )