UP: चंदौली में सावन की चौथी सोमवारी और अंतिम सोमवार को लेकर रविवार देर रात नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चकिया, नौगढ़, साहिबगंज, सैयदराजा, सकलडीहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पैदल वाराणसी रवाना हुए।
जानिए पूरी खबर
श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत के लिए मुगलसराय क्षेत्र में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए। चकिया तिराहा, सब्जी मंडी सहित कई स्थानों पर बर्फ से बाबा भोलेनाथ का शिवलिंग बनाया गया। कहीं शरबत, कहीं चना और कहीं प्रसाद का वितरण कर पैदल यात्रियों की सेवा की गई। श्रद्धालुओं के लिए देर रात तक सेवा का सिलसिला चलता रहा। चौथी सोमवारी को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। जगह-जगह “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
ALSO READ: UP: सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रद्धालुओं की सेवा में राजीव सिंह, राकेश तिवारी, ओम प्रकाश चौबे, कुंदन शर्मा, मनीष कुमार, विनोद केशरी, हर्षित कुमार, किशन गुप्ता, गौतम, सतीश कुमार चौबे, राजू कुमार, निखिल कुमार पासवान, देव प्रभाकर, अजीत कुमार शर्मा, वैभव तिवारी, अनिल कुमार, राकेश कुमार, तेज प्रकाश, लोमेश परमार, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद साहिल, गोविन्द कासवानी और आकाश चौरसिया सहित अन्य लोग जुटे रहे।
वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ पुलिसकर्मियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

















































