गोरखपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले बयान पर पलटवार किया है। पंकज चौधरी ने कहा- यह बयान विपक्ष की हताशा और निराशा को दर्शाता है। ऑफर देने के बयान से स्पष्ट है कि सपा अब खुद के दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा- सरकार और संगठन सब कुछ ठीक चल रहा है। यह साफ कर देना चाहता हूं कि कोई मतभेद नहीं है। अगर कहीं कोई बात आती है, तो उसे ठीक कर लेंगे।
सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर पहुंचे। वो सीधे अपने आवास पर पहुंचे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंकज चौधरी ने कहा- ‘अब सब लोग खुद देखिए ये अखिलेश यादव जी का जो बयान आया है, वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, प्रमुख हैं। ये कहीं न कहीं हताश हो गए हैं।
Also read:अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल,थरूर ने उठाए सवाल अब केरलवासियों का क्या होगा?
पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को यह समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को ही स्वीकार करती है। भाजपा सरकार के कार्यों से प्रदेश में निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं, जिससे विपक्ष की जमीन खिसक चुकी है। पंकज चौधरी ने कहा- विपक्ष के नेता ऐसे बयान देने के बजाय जनता के मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति करें। भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा में समर्पित है और विपक्ष के इस तरह के बयान भाजपा के संकल्प और जनसमर्थन को कमजोर नहीं कर सकते।
अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को ऑफर दिया। कहा- दोनों में से कोई भी 100 विधायक अपने साथ ले आए और मुख्यमंत्री बन जाए। मन तो दोनों का ही है। इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं नहीं मिलेगा। ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही है।
INPUT-ANANYA MISHRA








































