UP: बहराइच में तालाब किनारे मिला 55 वर्षीय शख्स का शव, इलाके में फैली सनसनी

UP: बोंडी थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव के बाहर कटी तालाब के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने पानी के किनारे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना तेजी से गांव में फैली तो घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान सरसट (बटौरा) निवासी निजामुद्दीन (55 वर्ष), पुत्र मुसाहेब के रूप में हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीण कटी तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब किनारे पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाँडी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ALSO READ: Barabanki: चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और अवैध तमंचा बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निजामुद्दीन की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)