CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपशब्दों वाले बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा है।
CM योगी ने कहा, “कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कार उजागर हो गए हैं।” उन्होंने अजय राय के बयान को अक्षम्य बताया।
हताशा और दिवालियेपन का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हताशा और मानसिक दिवालियेपन के शिखर पर पहुंच चुकी है। योगी आदित्यनाथ बोले, “कांग्रेस अब देशवासियों से माफी मांगने लायक भी नहीं रह गई है।”
Also Read : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक्स पर पोस्ट, अघोषित बिजली कटौती पर बोले अखिलेश यादव
युवराज का भी जिक्र
CM योगी ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का भी जिक्र करते हुए कहा कि “कांग्रेस के युवराज पहले भी कुसंस्कार दिखा चुके हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी पार्टी में ही घटिया राजनीतिक संस्कृति घर कर गई है।
महोबा NEET कांड के बीच विवाद
यह हमला महोबा में NEET पीड़ित छात्रा से मुलाकात के दौरान अजय राय के वायरल बयान के बाद आया है। CM योगी ने इसे कांग्रेस की नैतिक दिवालियेपन की निशानी बताया और कहा कि पीड़ित की पीड़ा का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री के इस तीखे हमले के बाद यूपी में सियासी तापमान और बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ता अब पूरे प्रदेश में कांग्रेस के इस बयान की निंदा कर रहे हैं।



