UP: मस्जिद के शौचालय के नीचे कुआं होने का दावा, ग्रामीणों ने खुद तोड़ा शौचालय, पुलिस तैनात

बिजनौर: जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला मस्जिद परिसर में शौचालय के नीचे लगभग 3 दिन पूर्व हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष कौशिक त्यागी ने मस्जिद परिसर शौचालय के नीचे धार्मिक स्थल कुआं होने का दावा कर मामले की शिकायत एसपी से की थी.

बता दें 23 सितंबर को ग्राम लखुवाला से बनखला कुएं तक हनुमान चालीसा का आयोजन करने का आवाहन किया था, जिसको लेकर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसमें लिखा गया कि ग्राम लक्खुवाला से बनखला कुएं तक हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा. जिसको लेकर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी लोगों से भारी संख्या में मौके पर पहुंचने का आवाहन किया था, जिसको लेकर मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, और पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही थी.

Also Read: UP: चलती डबल डेकर बस बनी आग का गोला, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

आज ग्रामीणों ने मस्जिद परिसर में बनी शौचालय को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। जिस तरह से से हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष कौशिक त्यागी ने मस्जिद परिसर शौचालय के नीचे कुआं होने का दावा किया था अब शौचालय तोड़ने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

थाना प्रभारी कोतवाली देहात का कहना है कि थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला में मस्जिद परिसर शौचालय के नीचे कुआं होने के विवाद को लेकर ग्रामीणों ने खुद ही सहमति से शौचालय को तोड़ना शुरू कर दिया है और गांव में शांति व्यवस्था है मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)