UP: सुजौली से हरखापुर तक पक्की सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, जलशक्ति मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बहराइच: मिहींपुरवा विकास खंड के अंतर्गत सुजौली त्रिमुहानी से हरखापुर तक नहर पटरी पर पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर उठाए गए मामले में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड द्वारा 1 जून 2026 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में मंत्री ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। मंत्री ने अपने कार्यालय के पत्र संख्या-1092/वीआईपी0/म0/जलश0/2026, दिनांक 09 जून 2026 के माध्यम से प्रमुख सचिव, सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है।

Also Read: UP: रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे दो गैंगस्टर दबोचे गए

मंत्री द्वारा 17 जुलाई 2026 को जारी पत्र में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड को अवगत कराया गया है कि प्रस्तावित सड़क निर्माण के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस पत्र के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में सुजौली त्रिमुहानी से हरखापुर तक नहर पटरी पर पक्की सड़क निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब स्थानीय लोगों की नजर सिंचाई विभाग की आगामी कार्रवाई और परियोजना की प्रगति पर टिकी है। नहर की पटरी के निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी के लहर दौड़ गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)