UP: रामगंज चौराहे पर जर्जर खंभा दे रहा हादसे को न्योता, जिम्मेदारों से तत्काल कार्रवाई की मांग

इटावा: शहर के रामगंज चौराहे पर लगा एक जर्जर लट्ठा (खंभा) राहगीरों के लिए गंभीर खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और उसकी हालत ऐसी है कि तेज हवा या किसी अन्य वजह से कभी भी धराशायी हो सकता है। अगर यह खंभा गिरा तो राहगीरों या आसपास मौजूद लोगों की जान पर बन सकती है।

रामगंज चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क किनारे खड़ा यह जर्जर खंभा किसी बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभे की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इसे हटाने या सुरक्षित करने की ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ALSO READ: UP: BHU में BFA प्रवेश परीक्षा में धांधली, छात्रों ने किया प्रदर्शन, मारपीट और बदसलूकी का भी आरोप

सवाल यह है कि हादसा होने का इंतजार क्यों?

स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग और प्रशासन से मांग की है कि खंभे की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और जरूरत पड़ने पर उसे हटाकर नया खंभा लगाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई हादसा हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)