https://breakingtube.com/wp-content/uploads/2026/09/728x90-ODOP-UPITS-scaled.jpg
Home UP News UP: भारत-नेपाल की सीमा खुनुवा बॉर्डर पर चला अवैध अतिक्रमण हटाने का...

UP: भारत-नेपाल की सीमा खुनुवा बॉर्डर पर चला अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान, एक सप्ताह की मोहलत

सिद्धार्थनगर: गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार शोहरतगढ़ माधुर्य यादव और एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट नितेश के नेतृत्व में राजस्व टीम, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने खुनुवा बॉर्डर पर कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 556 से 555 के बीच नो मेंस लैंड से करीब 15 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में किए गए अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। कार्रवाई के दौरान स्थायी अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर संयुक्त टीम द्वारा स्थायी अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।

Advertisement

Also Read: लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे, अनिल राजभर पर भी तंज

इसके अलावा खुनुवा कस्बे में मुख्य मार्ग के दोनों ओर नवीन परती, लोक निर्माण विभाग की जमीन और रास्ते पर किए गए अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण को भी चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित लोगों से सार्वजनिक भूमि और रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को निर्धारित समय में हटाने को कहा।

अभियान के दौरान एसएसबी के एसआई हनुमान उपाध्याय, खुनुवा चौकी प्रभारी सुरेश यादव, राजस्व निरीक्षक भोला चौधरी, लेखपाल आशीष संगम, विजय, नितीश समेत राजस्व, पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)