UP: कांवड़ यात्रा के चलते 22 और 24 अगस्त को शिक्षण संस्थान बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

UP: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुरादाबाद में 22 अगस्त शनिवार और 24 अगस्त सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कांवड़ियों की भारी आवाजाही, जाम, दुर्घटना और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां हुई तेज

श्रावण माह के अंतिम शनिवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जल लेने के लिए आने और सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना किए जाने की संभावना है। इसके चलते जनपद के प्रमुख मार्गों और महानगर क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है।

ALSO READ: ‘अधिकारियों को समझाकर रखना…’, गोंडा में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बृजभूषण शरण सिंह का सरकार पर निशाना

इसी को देखते हुए 22 और 24 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ-साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, प्रशासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी शिक्षण संस्थान में बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग की ओर से पहले से निर्धारित परीक्षा होनी है, तो वह परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारियां और सतर्कता बढ़ गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)