https://breakingtube.com/wp-content/uploads/2026/09/728x90-ODOP-UPITS-scaled.jpg
Home UP News UP: अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद हसौली में बाढ़,...

UP: अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद हसौली में बाढ़, सहकारी समिति का भवन जलमग्न

मिर्जापुर: अत्यधिक बरसात के दौरान गड़ई नदी में अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण आयें बाढ़ में हसौली में स्थित ओड़ी साधन सहकारी समिति लिमिटेड के भवन में पानी घुस गया। जिससे समिति के कार्यालय, गोदाम,स्टोर रूम, कैम्पस सहित भवन के चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। कई दिनों से भवन के पीछे पानी भरे होने से भवन की पिछली दीवार में दरार भी आ गया है।

बता दें कि बरसात के दिनों में गड़ई नदी के ओवरफ्लो होने पर बाढ़ के पानी की निकासी के लिए अहरौरा बांध से संचालित बेलहर राजवाहा को ग्राम हसौली के पास साइफन बनाकर निकासी का रास्ता बनाया गया था, लेकिन साइफन में बार-बार कूड़ा-कचरा फंसने और जाम होने की शिकायत पर सिंचाई विभाग द्वारा उसे तोड़कर खुली नहर बना दिया गया। जिस कारण से गड़ई नदी के बाढ़ के पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध हो गया।परिणामस्वरूप अत्यधिक बारिश होने पर हसौली, करजी गांव के साथ ही साइफन के समीप स्थित ओड़ी साधन सहकारी समिति भी पानी में डूब गया।

Advertisement

ALSO READ: UP: मुजफ्फरनगर में विवाहिता हत्याकांड में बड़ा फैसला, दोषी पति को फांसी, एक लाख रुपये जुर्माना भी

समिति के सचिव बाबूलाल सिंह ने बताया कि पिछले साल भी समिति में पानी भर गया था, जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपए रुपये मूल्य का रासायनिक खाद बर्बाद हो गया था। उन्होंने बताया कि इस बार बाढ़ की संभावना को देखते हुए हम लोग सभी खाद,बीज एवं अन्य सामग्री को पहले ही सुरक्षित स्थान पर रखवा दिये थे,इसलिए कुछ भी नुकसान नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष हुए नुकसान का बीमा भुगतान अभी तक नहीं मिला,जबकि बीमा कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन भी किया था। अन्नदात मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की क्षतिपूर्ति का भुगतान करते हुए समिति के जर्जर भवन का तत्काल मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक है,नही तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है,जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)