UP: बनारस स्वर्णकार महा समागम में गूंजेगी गोंडा की आवाज, 40 सदस्य जाएंगे वाराणसी

गोण्डा: स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सोनी की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव श्रीनाथ रस्तोगी मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सचिव भोला नाथ सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज को एकजुट कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को बनारस में आयोजित होने वाले स्वर्णकार महा समागम में गोंडा की विशेष भागीदारी रहेगी। गोंडा से करीब 40 लोगों का जत्था बनारस जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

ALSO READ: Varanasi: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, गला दबाकर की हत्या, एनकाउंटर में हुआ अरेस्ट

मुख्य अतिथि श्रीनाथ रस्तोगी ने समाज के लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और मजबूत प्रतिनिधित्व के लिए एकजुटता जरूरी है। विशिष्ट अतिथि भोला नाथ सोनी ने भी समाज में आपसी एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।बैठक के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव सहित जिला युवा अध्यक्ष विकास कुमार सोनी को माला, पुष्प एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

ALSO READ: Muzaffarnagar: जिन शिक्षकों ने बदली बच्चों की राह, शिक्षक दिवस पर ऐसे हुआ सम्मान

सम्मान मिलने पर पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।सदस्यों ने संगठन से अधिक से अधिक स्वर्णकार समाज के लोगों को जोड़ने और सामाजिक हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में समाज के किसी भी व्यक्ति के सामने समस्या आने पर संगठन उसके सहयोग के लिए आगे रहेगा।

बैठक में भगवान दास सोनी, मुकेश कुमार सोनी, शिवचन्दर सोनी, हिमांशु सोनी, शुभम सोनी, रामकिशुन, प्रकाश सोनी, पवन सोनी, प्रदीप सोनी, सूर्य प्रकाश सोनी, राजकुमार सोनी, अजय सोनी, शिव नारायण सोनी, संतोष कुमार सोनी, आलोक सोनी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)