UP: बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम सुदनीपुर रावटी निवासी हेमेंद्र उर्फ भोला 50 वर्षीय कैलाश उसी के खेत में पेड़ पर लटकी हुई मिली है व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को पेड़ से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है, मृतक की बेटी पूजा ने बताया कि उनके पिता 6 दिन पूर्व घर से नए वस्त्र पहन कर पेट्रोल पंप पर दावत होने की बात कह कर घर से निकले थे, पर वह घर नहीं लौटे, परिजनों पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि व्यक्ति हेमेंद्र उर्फ भोला सलाहपुर के पंडित जी के यहां गए हैं, परिजनों पंडित के घर पर पहुंचे जहां पर मृतक की बाइक खड़ी हुई मिली और पंडित ने बाइक देने से इनकार कर दिया, आज 6 दिन बाद व्यक्ति की लाश उसी के खेत में पेड़ पर लटकी मिली है, व्यक्ति लाश पेड़ पर लटकी मिलने की सूचना से परिजनों के होश उड़ गए। और परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक की बेटी और परिजनों ने पंडित और पेट्रोल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ALSO READ: चंदौली में आजीविका समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, 2 हजार मानदेय पर जताया आक्रोश
फिलहाल पुलिस ने मौके पहुंचकर व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है और पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है.














