UP: वाराणसी (Varanasi);में इस बार भी मणिकर्णिका (Manikarnika) क्षेत्र में चिता भस्म की होली (Holi) को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंदिर परिसर में पारंपरिक आयोजन की अनुमति दी गई है, जबकि घाट क्षेत्र में भस्म की होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा।
तय समय में होगा आयोजन
मंदिर में शनिवार को दोपहर 12 बजे से चिता भस्म की होली शुरू होगी, जो दो बजे तक चलेगी। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन केवल मंदिर परिसर तक सीमित रहेगा। घाट पर किसी भी प्रकार की होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई है।
परंपरा के अनुसार होगी पूजा-अर्चना
बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विधि-विधान से पूजा के बाद चिता भस्म की होली खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि घाट पर भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाएं पुलिस प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आती हैं।
सुरक्षा और सफाई के कड़े इंतजाम
कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। घाटों पर नगर निगम की ओर से सफाई अभियान जारी रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।












































