UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 4 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सरकारी आदेश के अनुसार चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि एक अधिकारी को वर्तमान दायित्वों से मुक्त किया गया है।

पर्यटन और मानवाधिकार आयोग में बदलाव
महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत श्री राजेश कुमार-2 को नई जिम्मेदारी देते हुए सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. वेदपति मिश्रा, जो पहले सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के पद पर थे, उन्हे महानिदेशक, पर्यटन, उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है।
राज्य सूचना आयोग में नई नियुक्ति
कुमार प्रशांत को सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से आयोग के प्रशासनिक कार्यों में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। जो अभी क प्रतीक्षारत (Waiting) थे।
प्रांजल यादव को दायित्वों से किया गया मुक्त
इसके अलावा प्रांजल यादव, जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में तैनात थे, उन्हें इन सभी विभागों के सचिव पद से हटाते हुए उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।















































