अमेठी: जायस थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस .315 बोर, एक हाकी और एक डंडा बरामद करने का दावा किया है। घटना में प्रयुक्त दो कारें भी पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर जायस पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 143/26 में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान अहमद (25) निवासी पूरे फाजिल थाना गौरीगंज, मो. असलम (26) निवासी लालपुर मजरे रामपुर नौरंगाबाद थाना जामो, इकरार अहमद (25) निवासी शर्मे थाना जामो, नफीस अहमद (23) निवासी बरौलिया थाना जामो और इमरान (23) निवासी रानीपुर मजरे बाजगढ़ी थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान रिजवान के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर, जबकि मो. असलम के कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
Also Read: 16 घंटे से अंधेरे में 260 गांव! UP के इस जिले में बारिश के बाद बिजली व्यवस्था ध्वस्त
स्विफ्ट कार से एक हाकी और एक डंडा भी मिला। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार यूपी 36 जेड 9794 और वलेनो कार यूपी 32 आरएम 4647 भी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मो. असलम, नफीस और रिजवान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है।














