UP: सरकारी दफ्तर में होली से पहले शराब पार्टी का मामला, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में होली से ठीक पहले एक सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का मामला सामने आया है। यह घटना कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम और एसपी कार्यालय के पास स्थित राजस्व कार्यालय में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कर्मचारी टेबल पर शराब की बोतलें और ग्लास रखकर पार्टी करते दिख रहे हैं।

9 सेकंड का वीडियो वायरल 

घटना के दौरान एक युवक ने ऑफिस में शराब पार्टी का वीडियो बनाया। कर्मचारियों ने उसे वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक ने 9 सेकंड का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में कर्मचारी आपस में रंग-गुलाल खेलते और होली मिलन समारोह का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली! बारात में मचा कोहराम, वीडियो वायरल

प्रशासन ने तुरंत आदेश दिए जांच के

वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया। उप संचालक चकबंदी अधिकारी राम किशोर ने बंदोबस्त अधिकारी शैलेश पाण्डेय को जांच करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरों के बावजूद हुई घटना

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीएम और एसपी कार्यालय के पास स्थित चकबंदी कार्यालय में इस तरह की शराब पार्टी की। लोग कह रहे हैं कि कर्मचारियों में जिम्मेदारी और डर का भाव न होना इस घटना का कारण बना।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)