UP: हाथरस में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो के अनावरण, वेबसाइट और पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और घोषणाओं का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान बताया गया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कर्मचारियों को न्यूनतम पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सेवा व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।सबसे अहम व्यवस्था यह है कि आउटसोर्स कर्मचारियों का पारिश्रमिक हर महीने की 5 तारीख तक उनके बैंक खाते में पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही ईपीएफ और ईएसआई से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
Also Read: आउटसोर्स कर्मियों को कंपनी बदलने पर नहीं हटाया जाएगा: सुरेश खन्ना
भर्ती प्रक्रिया में भी पारदर्शिता लाने और शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों सहित अन्य आउटसोर्स कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराने की व्यवस्था का भी स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की BOCW योजना के लाभार्थियों को चेक, सफाई कर्मियों को सुरक्षा टूल किट तथा विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मानजनक पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि कर्मचारी और उनके परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।
देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं



















































